रोड शो करते पीएम नरेंद्र मोदी तथा स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज़ [स्रोत: ट्विटर X] 
देश

PM नरेंद्र मोदी और स्पेनिश PM पेड्रो सांचेज का रोड शो, सैन्य विमान कारखाने का उद्घाटन भी किया

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ अपनी भारत यात्रा पर आये हुए है, इस दौरान आज स्पेनिश पीएम गुजरात के वडोदरा पहुंचे हुए है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेनिश पीएम ने एक ही कार पर सवार होकर रोड शो किया, इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रतीक मिश्रा

वडोदरा: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आज वडोदरा में हैं। सबसे पहले मोदी और सांचेज ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किमी का रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने C-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया।

इसके बाद दोनों पीएम वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने स्पेन से आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीएम ने व्यापार संबंधी एमओयू पर साइन किए। एयरबस असेंबली उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा कि हमने नए रास्ते पर चलना तय किया, नए लक्ष्य तय किए। इसका नतीजा सबके सामने है। पॉसिबिलिटी (संभावना) को प्रॉस्पैरिटी (समृद्धि) में बदलने के लिए सही प्लान और सही पार्टनरशिप का होना जरूरी है। इस कार्यक्रम में में देश के 1500 उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया था।

बताया जा रहा है कि स्पेन के किसी PM का यह 18 साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2006 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री जोस लुइस ने भारत की यात्रा की थी। स्पेनिश पीएम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा के विमान बनाने वाले कारखाने का उद्घाटन किया तथा दोनों देशो के बीच कुछ MOU भी साइन किये। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी तथा स्पेनिश पीएम पेड्रो एक-दूसरे को लेकर काफी सहज दिखाई दिए और दोनों ने अपने बयानों में बेहतर सम्बन्धो की बात कही।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार