क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज। फोटो सोर्स: गूगल इंटरनेट
देश

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

Priya Saroj Development Work: रिंकू सिंह से शादी की चर्चा के बीच जानिए MP प्रिया सरोज ने मछलीशहर में दो साल में कितने विकास कार्यों की सिफारिश की, कितने पूरे हुए और निधि का कितना धन इस्तेमाल किया।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • प्रिया सरोज को दो वर्षों में MPLADS के तहत 14.70 करोड़ रुपये मिले।

  • उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कुल 1,396 कार्यों की सिफारिश की।

  • सरकारी पोर्टल पर 725 काम पूरे, जबकि 671 कार्यों का निर्माण जारी बताया गया।

Priya Saroj Development Work in Machhlishahr: मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोशल मीडिया के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पूरे देश में इस शादी की चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रिया सरोज ने अपने संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में पिछले 2 साल में क्या क्या काम किया है? और अपने संसदीय क्षेत्र में किन चीजों का निर्माण कार्य कराया है।

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें है। जिनमें जौनपुर जिले की 4 विधानसभा जिसमें, मछलीशहर, केराकत, जफराबाद, मड़ियाहूं और वाराणसी की एक पिंडरा शामिल है। प्रिया सरोज ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीजेपी के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंची थीं।  

प्रिया सरोज को MPLADS के तहत कितना धन मिला?

भारत सरकार की MPLADS साइट के अनुसार, क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज को सांसद विकास निधि के तहत पिछले 2 साल में 14 करोड़ और 70 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने अपने दो साल के दौरान अपने क्षेत्र में विकास का काम करवाने के लिए कुल 1396 कार्यों की सिफारिशें की हैं।

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के सांसद विकास निधि में मिले बजट की फोटो।

प्रिया सरोज के MPLADS का कितना काम पूरा?

केंद्र सरकार की MPLADS साइट के अनुसार सांसद प्रिया सरोज ने कुल 1396 कार्यों की सिफारिशें की थीं। इसमें से 725 कामों को पूरा दिखाया गया है। वहीं 671 कार्यों को ऑन प्रोसेसिंग यानी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जारी बताया गया है।

प्रिया सरोज ने अपने MPLADS फंड का कितना इस्तेमाल किया?

MPLADS साइट की मानें तो सपा सांसद प्रिया सरोज अपने विकास निधि फंड का 94.6% धन यूटिलाइज यानी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उनका वर्क कम्पलीट रेट 51.9% है। 

सांसद प्रिया सरोज के विकास निधि फंड के विश्लेषण की फोटो।

प्रिया सरोज के MPLADS फंड कितना धन बचा है?

भारत सरकार की MPLADS साइट एम्पावर्ड इंडियन डॉट इन के अनुसार, प्रिया सरोज को कुल 14 करोड़ 70 लाख रुपये अलॉट हुए थे। इनमें से 725 विकास कार्य जो पूर्ण हुए हैं उनमें 6,98,05,592 रुपये खर्च हुए हैं।

वहीं बाकी पेडिंग पड़े कामों के लिए प्रिया सरोज के विकास निधि में 7,71,94,408 रुपये बाकी है। प्रिया सरोज ने अपने क्षेत्र में जो भी काम करवाईं हैं उन पर औसत खर्चा 50004 प्रति काम है। यानी हर एक कार्य पर कम से कम 50 हजार 4 रुपये खर्च हुए हैं। 

प्रिया सरोज के MPLADS फंड द्वारा पूरे किए गए कुछ कार्य 

  • जफराबाद विधानसभा के नगर पंचायत में कुल 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 लाख रुपये के करीब खर्च हुए।  

  • ग्राम पंचायत लहंगपुर (अटहनु) ब्लॉक जलालपुर में प्रेम प्रकाश के घर से बहादुर राजभर के घर होते हुए वाराणसी बॉर्डर तक 780 मीटर का सीसी रोड बनाया गया है। इस पर 36,46,225 रुपये खर्च हुआ। 

क्रम संख्याश्रेणीकार्य का विवरणपूर्ण होने की तिथिराशि
1सामान्य/अन्य (Normal/Others)मेरे संसदीय क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा जफराबाद नगर पंचायत में सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) का अधिष्ठापन का कार्य होना है, कुल 25 स्थानों पर होना सुनिश्चित हुआ जो विवरण की फाइल साथ में संलग्न है।3/9/202610 लाख (10 L)
2सामान्य/अन्य (Normal/Others)1- राम आसरे यादव पुत्र राम राज यादव, 2- लाला निषाद पुत्र मनोज निषाद के घर कुल 02 नग सोलर लाइट2/4/202641.8 हजार (41.8 K)
3सामान्य/अन्य (Normal/Others)विनय सरोज पुत्र महेश सरोज के घर 01 नग सोलर लाइट2/4/202620.9 हजार (20.9 K)
4सामान्य/अन्य (Normal/Others)राय साहब यादव पुत्र रत्ती राम यादव के घर 01 नग सोलर लाइट2/4/202620.9 हजार (20.9 K)
5सामान्य/अन्य (Normal/Others)1- लाल बहादुर सरोज पुत्र बिरजू, 2- दुर्गा प्रसाद पुत्र नेवाज के घर कुल 02 नग सोलर लाइट2/4/202641.8 हजार (41.8 K)

प्रिया सरोज के MPLADS फंड द्वारा सुझाए गए कुछ कार्य 

  • विकास खंड केराकत के ग्राम पंचायत परमानंदपुर मेन रोड से (रामबन बाबा के कुटी से) रमेश यादव के मशीन तक सीसी रोड। इसमें 17,18,000 रुपये खर्च होंगे।

  • विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम फत्तूपुर श्री मोतीलाल के घर से रामबुझारत के खेत की ओर सीसी रोड का काम। इसमें 9,99,999 रुपये खर्च होंगे

क्रम संख्याश्रेणीकार्य का विवरणअनुशंसित तिथिराशि
1सामान्य/अन्य (Normal/Others)विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम फत्तूपुर श्री मोतीलाल के घर से रामबुझारत के खेत की ओर सीसी रोड का कार्य9/2/202610 लाख (10 L)
2सामान्य/अन्य (Normal/Others)विकास खंड बरसठी के ग्राम कटवार धरीकापुर रेलवे फाटक से पिलकथुआ संपर्क मार्ग पर सोलिंग का कार्य9/2/202610 लाख (10 L)
3सामान्य/अन्य (Normal/Others)विकास खंड डोभी अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरपुर में महेश यादव के घर से बासवारी तक ह्यूम पाइप 50 मीटर मोटे व्यास में सीसी रोड8/20/20269.7 लाख (9.7 L)
4सामान्य/अन्य (Normal/Others)विकास खंड डोभी अंतर्गत ग्राम पंचायत इनरुवा पिच रोड से कैलाश यादव के घर के मार्ग पर सीसी रोड8/20/202619.8 लाख (19.8 L)
5सामान्य/अन्य (Normal/Others)विकास खंड डोभी अंतर्गत ग्राम कुसुमाही में मुलायम यादव के घर से बबलू यादव के घर होते हुए भारत यादव के मशीन तक 200 मीटर सीसी रोड8/20/202616.6 लाख (16.6 L)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा