लाल किला धमाका है टेररिस्‍ट अटैक...एक संदिग्‍ध हिरासत में भी लिया गया, अब तक 10 की मौत 
देश

लाल किला धमाका है टेररिस्‍ट अटैक...एक संदिग्‍ध हिरासत में भी लिया गया, अब तक 10 की मौत

Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला धमाका आतंकी हमला है। दिल्‍ली पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्ठि कर दी गई है। देर रात दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast News: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। अब तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका एक इको वैन में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। अचानक हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई और आसमान धुएं से भर गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पूरा इलाका सील कर दिया गया है और पुलिस किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं ताकि धमाके की प्रकृति और इस्तेमाल हुए विस्फोटक की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं कर रही हैं और हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं।

दिल्ली धमाका है आतंकी हमला

लाल किला और उसके आसपास का इलाका ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में न जाने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, दिल्ली के लाल किला धमाका आतंकी हमला है। दिल्‍ली पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्ठि कर दी गई है. देर रात दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था। मौके से बरामद मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

गृह मंत्री लाल किला ब्‍लास्‍ट मामले पर गृह मंत्री ने आईबी चीफ से बात की

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ (Intelligence Bureau Chief) से बात कर हालात की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हर कोण से जांच करने और किसी भी सुराग को नज़रअंदाज़ न करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज