FILE- PHOTO 
देश

राष्ट्रपती भवन के 'मुगल गार्डन' का नाम बदला, अब इस नाम से जानेगी दुनिया

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन (Mughal Garden) का नाम बदल दिया गया है। जिसका नाम बदलकर अब अमृत उद्यान (Amrit Udyan) रखा गया है। यह गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला दिया गया है। पार्क हर साल जनता के लिए खुला रहता है। इस साल भी यह 31 जनवरी से खुलेगा। लोग यहां विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप और गुलाब के फूलों को देखने आते हैं।

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को 'अमृत उद्यान' के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।

 आकर्षण का केंद्र है अमृत उद्यान

यह अमृत उद्यान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक देखने को मिलती है। उल्लेखनीय है कि, इसे बनाने के लिए एडविन लुटियंस ने पहले देश-दुनिया के उद्यानों का अध्ययन किया था। इस गार्डन में पौधारोपण में करीब एक साल का समय लगा था। 

बदले जा चुके है कई नाम 

गौरतलब है कि, इससे पहले भी सरकार ने कई जगह, कई भवनों, संस्थाओं और सड़कों के के नाम बदले गए है। इनमें औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड, योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग और फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम और किंग्सवे का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया  है।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम