राज्यसभा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 37 सीटों पर होगी टक्कर, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

Rajya Sabha Poll Date: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान घोषित किया। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में द्विवार्षिक चुनाव होंगे।

अक्षय साहू

Rajya Sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इन चुनावों में महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली होने वाली सीटों पर मतदान होगा। आयोग ने बताया कि मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है और मतगणना उसी दिन की जाएगी। ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।

राज्यसभा का महत्व और प्रक्रिया

राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है, लेकिन हर दो साल में इसके एक तिहाई सदस्य अपनी सीट खाली करते हैं और उनके लिए द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि राज्यसभा हमेशा कार्यरत रहे। लोकसभा की तरह राज्यसभा को कभी भंग नहीं किया जा सकता, इसलिए इसे “स्थायी सदन” कहा जाता है। राज्यसभा में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होते हैं, जो राज्य सरकारों के माध्यम से चुने जाते हैं। इस तरह का चुनाव प्रणाली संसद में स्थिरता और सतत प्रतिनिधित्व बनाए रखने में मदद करती है।  किस राज्य की कितनी सीटें खाली/ कौन हो रहे हैं रिटायर:

राज्य खाली हो रही सीटें रिटायर होने वाले सदस्य
महाराष्ट्र 7 डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ  फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार (शरद पवार), धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल, रामदास बंदू अठावले
ओडिशा 4 ममता मोहंता, मुज़िबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी
तमिलनाडु 6 एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थम्बिदुरई, तिरुची सिवा, डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू, जी.के. वासन
पश्चिम बंगाल 5 साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रत बक्शी
असम 3 रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां
बिहार 5 अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़ 2 कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम
हरियाणा 2 किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश 1 इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना 2 डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, के.आर. सुरेश रेड्डी

कब और कैसे होगा चुनाव

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 6 मार्च 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
  • मतदान की तिथि: 16 मार्च 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
  • मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे से
  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया