राज्यसभा की कार्यवाही सोर्स- IANS
देश

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

Parliament Question Hour Disrupted: संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल और शून्यकाल भारी हंगामे के चलते बाधित रहे।

अमन मौर्या

Rajya Sabha Adjourned: राज्यसभा में एक बार फिर से प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हुई। सोमवार को इस हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को फिलहाल दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सुबह 11 बजे भी सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद सदन में हंगामा हुआ था।

हंगामे के कारण पहले सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन 12 बजे भी यही स्थिति बनी रही और सदन की कार्यवाही को फिर से स्थगित करना पड़ा। 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी सदन में गतिरोध बना रहा।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जमकर हुआ हंगामा

विपक्षी सांसदो ने सरकार व सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल शुरू हुआ था। इसके साथ ही सदन में हंगामा व नारेबाजी भी शुरू हो गई। नारेबाजी के दौरान ही कुछ सांसदों ने मंत्रियों से प्रश्न पूछे। भारी हंगामे के बीच मंत्रियों ने उत्तर भी दिए गए। मंत्रियों के जवाब देने के दौरान विपक्ष की नारेबाजी और तेज हो गई।

प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी और सदन में जल्द ही हंगामा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने सदन में नारेबाजी के समय कई विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए और नारेबाजी करते रहे। हंगामा कर रहे सांसद सभापति सीपी राधाकृष्णन के काफी नजदीक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। सभापति ने इन सांसदों से वापस अपनी सीटों पर लौटने को कहा।

शून्यकाल की कार्यवाही भी रही बाधित

हालांकि विपक्ष के सांसद अपनी मांगों को लेकर लगातार नारे लगाते रहे। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले शून्यकाल की कार्यवाही भी इसी तरह बाधित हुई थी। शून्य काल में भी केवल कुछ ही सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया जिसको देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक के लिए स्थगित की गई थी।

हंगामे की भेंट चढ़ी सदन की कार्रवाही

हालांकि 12 बजे भी यही स्थिति बनी रही और सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। दरअसल, संसद के मानसून सत्र में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में यही स्थिति बनी हुई है। दोनों सदनों में प्रश्नकाल की कार्यवाही लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रही है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...