(राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) 
देश

राजस्थान : CM अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से दाखिल किया नामांकन, देखें वीडियो

वैष्णवी वंजारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा (Sardarpura) सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान गहलोत की पत्नी और उनके पुत्र साथ थे। कांग्रेस की ओर से आज उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा रखी गई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी भाग लेंगे। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी