राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा पर बोला हमला, 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु बने काबिल युवा' छला जा रहा

राहुल गांधी ने लोकसभा में कपड़ा उद्योग की बदतर हालत पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग में कार्यरत युवा चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यू की तरह हैं। मैं इस चक्रव्यूह को तोड़ने की लड़ाई लड़ रहा हूं।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर से भाजपा को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अन्य उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन के क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है और न इसकी शिक्षा तक पहुंच है। उन्होंने कहा कि देश के काबिल युवा 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु' बनकर रह गए हैं। वह इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने बीते 5 अप्रैल को एक कपड़ा डिजाइन फैक्ट्री के दौरा किया था। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर करने की बात बताई। कांग्रेस नेता ने फैक्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति के साथ बातचीत का हवाला देते हुए पोस्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैं आज तक कपड़ा डिजाइन के उद्योग में शीर्ष पर किसी ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को नौकरी करते नहीं मिला'।

फैक्ट्री के युवा की बात शेयर की

राहुल ने बताया कि विक्की नाम के युवा ने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में व्यापार स्थापित किया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तक काम करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं। मगर हाल वही है। उन्होंने दावा किया कि बाकी उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच है और न ही नेटवर्क में कोई जगह। वे मेहनत तो कर रहे लेकिन फल नहीं मिल पा रहा है।

मेरी लड़ाई इस चक्रव्यूह को तोड़ने की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विक्की जैसे होनहार युवाओं से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारत के युवाओं का असली हुनर दिख सके। ये पता चल सके कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है, ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में शामिल होने का रास्ता मिल सके।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z