प्रदर्शन में राहुल गांधी सोर्स- IANS
देश

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Supreme Court March: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली चलो का कॉल दिया है। चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर राहुल प्रदर्शन करेंगे। वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट मार्च का किया ऐलान

  • कांग्रेस ने मोहन भागवत पर निशाना साधा है

  • कांग्रेस का ‘दिल्ली चलो’ कॉल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Congress Supreme Court March: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों, सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और नागरिकों से अपील की है कि वे कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने X के जरिए एक पोस्ट में कहा कि इस मार्च में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों, लिंग, जाति, समुदाय और राज्यों के लोग एक साथ आएंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोग भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कथित 'वोट चोरी' को रोकने, वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' को रोकने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

हिरासत में लिए जाने का विरोध किया

पिछले दो दिनों से दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। सोमवार को दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की गई है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा और दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जबकि शनिवार को भी हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था।

शनिवार को हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमा हुए प्रदर्शनकारियों की पिटाई की।

मोहन भागवत पर निशाना

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह वह भारत नहीं है जो हम चाहते हैं और साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने के लिए बाहर आए थे।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का भी ज़िक्र किया और आरोप लगाया कि वे जनता की आवाज नहीं दबा सकते।

राहुल गांधी ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि डरो मत। उन्होंने कहा कि मार्च में शामिल होने वाले लोग "प्यार, भाईचारे और देशभक्ति" के साथ आगे बढ़ेंगे।

बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे अमित शाह से कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल या BJP-RSS कार्यकर्ताओं की तैनाती से विपक्ष पीछे नहीं हटेगा।

आगे उन्होंने कहा किया है कि यह मार्च तब घोषित किया गया जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव आयोग और कुमार के खिलाफ CJP का विरोध प्रदर्शन जारी था। शनिवार को, जब प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तो AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, छात्र नेता नेहा बोरा, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण समेत हजारों विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा