राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

'पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गये?...राजा किसी को भी हटा देगा', नए बिल पर भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा पेश किए गए नए बिल तल्ख टिप्पणी की है। जगदीप धनखड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि राजा अपनी मर्जी से किसी को भी हटा सकता है।

Saurabh Pal

Rahul Gandhi on New Bill: संविधान सदन में इंडिया गठबंधन के सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता व सभी दलों के सांसद मौजूद थे। यह बैठक उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर बुलाई गई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बी सुदर्शन का सभी सांसदों से परिचय कराया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर सभी सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर विपक्षी सांसदों में जोश भरते हुए कहा कि हम यह चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा में अमित शाह द्वारा पेश किए गए नए बिल पर तल्ख टिप्पणी की। दरअसल अमित शाह ने लोकसभा में जो बिल पेश किया है, उसमें प्रावधान है कि अगर सीएम, पीएम और कोई भी मंत्री यदि 30 दिन तक जेल में रहता है तो उसे पद से हटा दिया जाएगा।

'राजा अपनी मर्जी से किसी को भी हटा सकता है'

बिल राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने जो बिल पेश किया है। उसकी खूब चर्चा हो रही है। आप सब जानते ही हैं बिल क्या है। हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्जी से किसी को भी हटा सकता था। चुना गया व्यक्ति क्या होता है, इसके कोई मायने नहीं हैं। उन्‍हें आपका चेहरा पसंद नहीं आता, इसलिए वह ईडी को केस दर्ज करने को कहेंगे और फिर एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर हटा देंगे।

राहुल बोले- पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गए ?

इसके अलावा गांधी ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर भी केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह न भूलें कि हम एक नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं। कल ही मैं किसी से बात कर रहा था और मैंने कहा, पता है, पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गये? वह चला गये"

धनखड़ के इस्तीफे के पीछे एक कहानीः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जिस दिन उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया। वेणुगोपाल जी ने मुझे फोन किया और कहा उपराष्ट्रपति चले गए हैं। उनके इस्तीफे के पीछे एक बड़ी कहानी है। आप में से कुछ लोग इसे जानते होंगे, आप में से कुछ लोग इसे नहीं जानते होंगे, लेकिन इसके पीछे एक कहानी है और फिर एक कहानी है कि वह क्यों छिपे हुए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं कि वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते? अचानक, वह व्यक्ति जो राज्यसभा में खुलकर बोलता था, चुप हो गया है, पूरी तरह से चुप। तो यह वह समय है जिसमें हम रह रहे हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान