राहुल गांधी मंच शुद्धिकरण मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण मामले में उत्तराखंड सरकार से केस दर्ज करने की मांग की और बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

आकाश तिवारी, अक्षय साहू

Rahul Gandhi on Haldwani Purification Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया। इंदिरा भवन, दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेस में राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण वाले मामले में उत्तराखंड सरकार से केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। 

क्या है शुद्धिकरण का मामला?

दरअसल, कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया था। कार्यक्रम के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण का काम किया। चूंकि, खड़गे दलित समुदाय से आते हैं तो कांग्रेस पार्टी ने इसे दलितों पर अत्याचार और उनका अपमान बताते हुए बीजेपी को घेरा था। 

उन्होंने कहा कि यह कौन करता है? BJP और RSS के लोग करते हैं। केवल बीजेपी और आरएसएस के लोग ही ऐसा करते हैं। यह एक जुर्म है। राहुल गांधी ने शुद्धिकरण करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार से की है। 

राहुल ने भाजपा और संघ पर बोला हमला 

राहुल ने कहा कि संघ के लोग चाहते ही नहीं कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी लोग पढ़े लिखे और आगे बढ़े। ये लड़ाई सिर्फ राजनीति की नहीं, संविधान बनाम RSS की विचारधारा की है। जो दलित नेता सफल होता है, उसी पर हमला होता है। राहुल ने राजस्थान की एक घटना का ज़िक्र किया, जहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा मंदिर में शुद्धिकरण करवाया गया था। इस विषय पर राहुल ने कहा कि आज भी 2026 में, किसी के मंदिर जाने को "अपवित्र" माना जा रहा है।

देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई 

इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक संविधान की विचारधारा है और दूसरी बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है। राहुल ने कहा कि इस देश में हजारों साल से दलितों पर अत्याचार हो रहा है। आज संविधान लागू होने के बाद भी उनके साथ हिंसा की जा रही है, जो कि गैरकानूनी है। 

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर