अमित शाह, राहुल गांधी (File Photo) 
देश

‘शर्म’ बनाम ‘शक्ति’ की जंग! हिंदी के बाद अंग्रेजी पर मचा बवाल, शाह-राहुल की जुबानी जंग ने बढ़ाया सियासी पारा

अमित शाह ने कहा था कि भविष्य में अंग्रेजी बोलने वाले शर्मिंदा होंगे और भारतीय भाषाएं हमारी असली पहचान हैं। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी-RSS पर हमला बोला है। उन्होंने अंग्रेजी को ताकत बताया।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: भाषा विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नहीं चाहते कि गरीब के बच्चे अंग्रेजी सीखे।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं - जंजीरें तोड़ने का औजार है। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, BJP-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे। वो नहीं चाहते हैं कि वह पढ़-लिखकर सवाल पूछें, आगे बढ़ें तथा बराबरी करें। राहुल गांधी ने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृ भाषा। क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।

एक्स पर राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें इन्हें संजोना है, साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी भी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे और हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।

अंग्रेजी एक हथियार

राहुल गांधी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वो बता रहे हैं कि अंग्रेजी एक हथियार है। आप यदि अंग्रेजी सीख जाते हैं तो कहीं भी घुस सकते हैं। अंग्रेजी आप सीख जाते हैं तो आप अमेरिका, जापान और कहीं और भी जा सकते हैं। आप कहीं पर भी काम कर सकते हैं। अंग्रेजी के खिलाफ जो भी लोग हैं वो नहीं चाहते हैं कि आपको करोड़ों रुपये की नौकरी मिले। वह चाहते हैं कि दरवाजा आपके लिए बंद रहे। ‘दलितों का अपमान…खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं’, लालू के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी ने बोला हमला

क्या कहा था अमित शाह ने?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि जल्द ही भारत में ऐसा वक्त आएगा जब अंग्रेजी बोलने वाले खुद में शर्मिंदगी महसूस करेंगे। ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा था कि किसी विदेशी भाषा में आप अपनी संस्कृति, धर्म तथा इतिहास को नहीं समझ सकते। हमारे देश की भाषाएं हमारी गहना है और 2047 में भारत का दुनिया में शीर्ष पर रहने के लिए हमारी भाषाओं का अहम योगदान होगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान