Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में वास्तविक नीति से ज्यादा राजनीति दिखाई दी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर असंवैधानिक तरीकों का सहारा लिया गया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत ने देख लिया, इंडिया ने रोक दिया और इसे विपक्ष की एकजुटता का परिणाम बताया।
साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के बीच तालमेल को मजबूत करने की बात भी कही। इस क्रम में उन्होंने अभिषेक बनर्जी से फोन पर बातचीत कर इस मुद्दे पर चर्चा की। आपको बता दें कि आज सदन में भी राहुल गांधी ने अपनी बात रखी थी और उन्होंने सदन में इस बिल पर सवाल उठाए थे।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल गिर गया। इसके अलावा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर महिलाओं के नाम पर असंवैधानिक तरकीबों का इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से यह विधेयक पेश किया, उससे इसका पारित होना असंभव था। यह विधेयक इसलिए खारिज हो गया क्योंकि सरकार ने महिलाओं के आरक्षण को परिसीमन और पिछली जनगणना से जोड़ दिया था।"
यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: नहीं मिला दो-तिहाई समर्थन, गिर गया महिला आरक्षण बिल; विपक्ष में पड़े 230 वोट
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका और प्रारंभिक चरण में ही खारिज हो गया। सदन की कार्यवाही के दौरान ओम बिरला ने बताया कि मत विभाजन में 298 सदस्यों ने समर्थन में और 230 ने विरोध में मतदान किया, जो बिल पारित करने के लिए पर्याप्त नहीं था।