नवादा घटना पर खरगे ने बिहार और केंद्र सरकार को घेरा 
देश

नवादा घटना पर सिकने लगी सियासी रोटी, बिहार के 'डबल इंजन सरकार' पर राहुल-खरगे का प्रहार

बिहार के नवादा जिले में बुधवार की रात कई घरों में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना पर अब राजनीतिक दलों के नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है या यूं कहें सियारी रोटियां सिकने लगी। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार की डबल इंजर सरकार पर जुबानी प्रहार किया।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: बिहार के नवादा जिले में बुधवार की रात कई घरों में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना पर अब राजनीतिक दलों के नेताओं का बयान आना शुरू हो गया है या यूं कहें सियारी रोटियां सिकने लगी। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार की डबल इंजर सरकार पर जुबानी प्रहार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में कई लोगों के घरों को आग लगाए जाने की घटना को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। साथ ही आरोप लगाया कि यह डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है।

नवादा जिले में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने करीब 21 घरों में आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई।

खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक राजग की ‘डबल इंजन सरकार' के जंगलराज का एक और प्रमाण है। बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया।

नवादा घटना पर खरगे की पोस्ट

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना अब चरम पर है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और राजग की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए।

नवादा घटना पर राहुल गांधी का पोस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और राजग के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं, जो भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं। प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मुहर है।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर तथा पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।

नवादा घटना पर मायावती की पोस्ट

मायावती ने व्यक्त की संवेदना

बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी नवादा घटना दुख जाताया। साेशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर