अंकिता भंडारी के माता-पिता और राहुल, प्रियंका गांधी सोर्स-सोशल मीडिया
देश

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Ankita Bhandari Murder: इंडिया गेट पर अंकिता के मां-पिता हाथों में तख्ती लेकर अंकिता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है। 19 साल की अंकिता की मौत के 4 साल बीत जाने के बाद भी CBI जांच पूरी नहीं हो पाई है।

आशीष शुक्ला

Highlights

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी ने जाकर अंकिता के माता पिता से की मुलाकात

बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने का कर रहे विरोध

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी की मौत को 4 साल बीत गए लेकिन आज भी अंकिता के परिवार वाले इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे है। आज अंकिता के मां-पिता इंडिया गेट पर बैठे हैं और उनके हाथ में तख्ती है जिसपर लिखा है, अंकिता को न्याय दो। इसी बीच राहुल गांधी परिवार से मिलने इंडिया गेट पहुंच चुके हैं। राहुल के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। अंकिता के माता-पिता बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

अंकिता की मौत कैसे हुई थी?

अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई थी। वह महज 19 साल की थीं और यमकेश्वर क्षेत्र के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। इस मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। अंकिता 18 सितंबर को रिजॉर्ट से लापता हुई थी और 24 सितंबर को शव एक नहर से बरामद हुआ था।

अंकिता भंडारी पर रिजॉर्ट में आने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर अतिरिक्त सेवाएं देने का दबाव बनाया जा रहा था। अंकिता ने इसका विरोध किया था। विवाद के बाद रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों, सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता ने उन्हें नहर में धकेल दिया था।

अदालत ने क्या फैसला सुनाया?

अंकिता भंडारी मामले में 30 मई 2025 को उत्तराखंड की कोटद्वार अदालत ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अगस्त 2026 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं।

अंकिता के मां का छलका दर्द

अंकिता भंडारी की माँ, सोनी देवी ने कहा हमें बहुत दुख हुआ जब 12 तारीख को यह खबर सुनी कि बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम अब गवर्नर बनाया गया है। मैं माननीय राष्ट्रपति से अपील करती हूँ जो खुद एक महिला हैं और निश्चित रूप से मेरी भावनाओं को समझेंगी कि इस व्यक्ति को गवर्नर नियुक्त करने की प्रक्रिया तब तक रोक दी जाए जब तक उनके खिलाफ CBI की जांच पूरी न हो जाए।

क्या है अंकिता के परिवार की मांग

अंकिता भंडारी के पिता, वीरेंद्र सिंह भंडारी अंकिता की मां के साथ इंडिया गेट पर बैठे हुए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दुष्यंत कुमार को जेल में होना चाहिए। अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम चर्चा में रहने का कारण अंकिता के माता-पिता कथित VIP की भूमिका की जांच कराने और गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। अंकिता के घरवालों की मांग है कि मैं माननीय राष्ट्रपति से पुरज़ोर अपील करता हूँ कि जब तक CBI की जांच पूरी न हो जाए, तब तक दुष्यंत कुमार को गवर्नर नियुक्त न करें।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा