12 राज्यों में SIR प्रक्रिया के बीच Rahul Gandhi का चुनाव आयोग पर हमला 
देश

लोकतंत्र की हत्या! 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया के बीच राहुल का EC पर हमला, ग्रामीणों ने दी गवाही

SIR प्रक्रिया 12 राज्यों में शुरू होते ही Rahul Gandhi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया।

सौरभ शर्मा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर एक "सिस्टम" (Systematic Method) बनाया है, जिसके तहत बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं। गांधी ने इसे एक "इंडस्ट्रियलाइज्ड" प्रक्रिया बताते हुए हरियाणा चुनाव में भी इसके इस्तेमाल की आशंका जताई। उन्होंने सबूत के तौर पर बिहार के जमुई जिले के धर्मपुर गांव के कुछ ग्रामीणों को पेश किया। एक विकलांग ग्रामीण ने बताया कि "अनुपस्थित" (Absent) बताकर उनके पूरे परिवार का नाम काट दिया गया, जबकि वे गांव में ही रहते हैं। एक अन्य ग्रामीण (रवि कुमार यादव) ने दावा किया कि उनके गांव से 187 लोगों के नाम हटा दिए गए और 150 नए वोटर नहीं जोड़े गए। राहुल गांधी ने इसे "लोकतंत्र की सच्चाई" और "टिप ऑफ द आइसबर्ग" (Tip of the iceberg) बताया।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा