राहुल गांधी  Source- IANS
देश

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा चुने गए हैं। ज्ञानेश कुमार ने हर चुनाव में धांधली की है। सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति की सच्चाई है।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi on ECI SIR Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इन्कम्बेंसी) कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के खिलाफ तो काम करती है, लेकिन भाजपा के खिलाफ "गायब" हो जाती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और 50 वर्षों से भारतीय राजनीति को करीब से देख रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत में एंटी-इन्कम्बेंसी एक स्वाभाविक राजनीतिक ताकत है, जो हर सरकार के खिलाफ समय के साथ उभरती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश युद्ध के बाद भारी लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन कुछ ही समय में उनके खिलाफ भी सत्ता विरोधी माहौल बन गया। यही स्थिति कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ भी होती है, लेकिन भाजपा के मामले में ऐसा नहीं दिखता।

लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में धांधली

उन्होंने कहा, "मैं पूरी निश्चितता के साथ कह सकता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में धांधली हुई। मेरे पास इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। यह 99 प्रतिशत नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत निश्चित है।"

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। उन्होंने दावा किया कि अब चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्त भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर आपत्ति जता रहे हैं और ज्ञानेश कुमार को मौजूदा अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा

1947 से ऐसी स्थिति देश में कभी नहीं आई है, पहले बार देश में ऐसी स्थिति हुई है कि जब आपके वोट का अधिकार ही जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मैं आपसे कह रहा हूं कि मेरे पास और भी बहुत जानकारी है कि ज्ञानेश कुमार इस मामले में दोषी है।

अब लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते, जो लोग इसके दोषी है उनकी सजा मिल के रहेगी। दो चुनाव आयुक्त जिन्होंने ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई है उनकी मैं प्रशंसा करता हूं। पीएम मोदी और अमित शाह की भी जांच होनी चाहिए कि ये चुनाव आयोग में जो हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, इनको देशद्रोही ही बोलना पड़ेगा।

..तो कानूनों की वैधता पर सवाल उठेंगे

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग का सबसे बड़ा दायित्व मतदाता के वोट की रक्षा करना है। अगर वोट सुरक्षित नहीं रहेगा तो संविधान सही ढंग से काम नहीं करेगा, कानूनों की वैधता पर सवाल उठेंगे और लोकतांत्रिक संस्थाओं का महत्व खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि "पहले वोट चोरी हुई, फिर कानून चोरी हुई और अब संस्थाओं की चोरी हो रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि जिन सांसदों का चुनाव कथित "वोट चोरी" के जरिए हुआ है, उनके द्वारा बनाए गए कानून भी अवैध हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके