राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

Rahul Gandhi on Dalit Atrocities in India: राहुल गांधी ने BJP और RSS पर दलितों के खिलाफ भेदभाव और छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

अक्षय साहू

Rahul Gandhi Slams RSS-BJP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है। दलितों को गांव के कुएं से पानी पीने की इजाजत नहीं है। उन्हें अपना निजी कुआं खोदना पड़ा है क्योंकि उन्हें गांव के आम कुएं का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो सोच के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ भारत का संविधान है, अंबेडकर, गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान। दूसरी तरफ BJP और RSS की सोच है। भारत में अभी जो राजनीति चल रही है, वह इन्हीं दो सोच के बीच है। हजारों सालों से इस देश में दलितों पर ज़ुल्म और हिंसा होती रही है। संविधान ने इसे गैर-कानूनी बना दिया, लेकिन आज भी स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ़ करवाए जाते हैं और फर्श पर झाड़ू और पोछा लगवाया जाता है।

दलितों पर आज भी हो रहा अत्याचार

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, जरा सोचिए कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग पर इसका क्या असर होगा। बच्चे अपने कुछ साथियों को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं, जबकि झाड़ू लगाने वाले दूसरों को देखते हैं जिन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता। यही भारत की सच्चाई है। दलितों को गांव के कुएं से पानी पीने की इजाजत नहीं है। उन्हें अपना खुद के कुआं खोदने पड़ा रहे हैं क्योंकि उन्हें गांव के आम कुएं का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था। दलितों की शादियों में उन हमला किया जाता है, क्योंकि उन्हें बारात में घोड़ी चढ़कर जाने की इजाजत नही है। 

उन्हें आगे कहा, चाय की दुकानों पर, आप दो तरह के कप इस्तेमाल होते हुए देखते हैं। एक दोबारा इस्तेमाल होने वाला कांच का कप जिसे धोया जा सकता है, और एक कागज या प्लास्टिक का कप जिसे इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है। प्लास्टिक या कागज कप दलितों के लिए हैं, जबकि कांच वाले दूसरों के लिए हैं। यह उत्तर प्रदेश की सच्चाई है, उत्तर भारत की सच्चाई है, और आप इसे शहरों और गांवों में देख सकते हैं।

BJP के लोग करते हैं मंदिरों और मचों का शुद्धिकरण 

राजस्थान में हमारे नेता मंदिर जाते हैं, और बीजेपी के लोग मंदिर का शुद्धिकरण करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिन्होंने अपनी पूरी जिदगी देश और संविधान को दी है, हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में भाषण देने जाते हैं और उनके जाते ही कुछ लोग वहां आकर मंच का शुद्धिकरण करते हैं। यह कौन करता है? BJP और RSS के लोग करते हैं। केवल बीजेपी और आरएसएस के लोग ही ऐसा करते हैं। यह एक जुर्म है। 

राहुल ने कहा कि, भारत के संविधान के तहत, यह एक जुर्म है, एक क्रिमिनल काम है। शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा नाम है। छुआछूत गैरकानूनी था, फिर भी बीजेपी के सदस्य खुलेआम इसे करते हैं। जब वे यह शुद्धिकरण करते हैं, तो वे असल में यह कह रहे होते हैं कि दलितों को छूना नहीं चाहिए, कि दलित गंदे हैं, जबकि यह भारतीय संविधान के तहत एक जुर्म है। 

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील