राहुल गांधी, सुधांशु त्रिवेदी सोर्स ( सोशल मीडिया)
देश

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

BJP Hits Back at Rahul: राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता करके एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा है। जिसपर बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल की राजनीतिक समझ शून्य बताया।

आशीष शुक्ला

BJP Hits Back at Rahul Over SIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासत गरमा गई है। ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुलल गांधी बीजेपी पर हमलावर हुए। अब इस मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है।

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता करके राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए हमलावर होते नजर आए। सुधांशु ने कहा कांग्रेस को राजनीति करते हुए 100 साल से अधिक हो गया लेकिन जब से कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों में गई है पार्टी बिना बैशाखी के कोई चुनाव नहीं जीत पा रही है। उन्होंने आगे कहा रायबरेली और अमेठी कांग्रेस सपा के समर्थन से जीतते रही है। उन्होंने आगे कहा मैं मानता हूं कि राहुल गांधी का राजनीतिक रूप समझ और ज्ञान शून्य है।

न्यूज रिपोर्ट पर उठाया सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग को लेकर मीडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि न्यूज रिपोर्ट में चुनाव आयोग का कोई कोटेशन नहीं है। चुनाव आयोग के किसी कमिश्नर का कोई बयान नहीं है तो कैसे आरोप लगाया जा सकता है। उन्होंने बिना नाम लिए आगे कहा इसी मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित 2012 की एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कांग्रेस डर गई है।

एसआईआर प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल पर उन्होंने आगे कहा चुनाव आयोग के पास ये अधिकार है कि चुनाव आयोग कभी भी एसआईआर करा सकता है। जनता से सवाल पूछते हुए कहा आप ही बताएं किसी भी घुसपैठिए को चुनाव अधिकार देने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने तख्ल लहजे में कहा जो लोग विदेशी वोटरो के दम पर चुनाव जीतना चाहते है वो एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं।

राहुल ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा चुने गए हैं। ज्ञानेश कुमार ने हर चुनाव में धांधली की है। सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति की सच्चाई है।

राहुल गांधी ने कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और 50 वर्षों से भारतीय राजनीति को करीब से देख रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत में एंटी-इन्कम्बेंसी एक स्वाभाविक राजनीतिक ताकत है, जो हर सरकार के खिलाफ समय के साथ उभरती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश युद्ध के बाद भारी लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन कुछ ही समय में उनके खिलाफ भी सत्ता विरोधी माहौल बन गया।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा

1947 से ऐसी स्थिति देश में कभी नहीं आई है, पहले बार देश में ऐसी स्थिति हुई है कि जब आपके वोट का अधिकार ही जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मैं आपसे कह रहा हूं कि मेरे पास और भी बहुत जानकारी है कि ज्ञानेश कुमार इस मामले में दोषी है।

अब लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते, जो लोग इसके दोषी है उनकी सजा मिल के रहेगी। दो चुनाव आयुक्त जिन्होंने ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई है उनकी मैं प्रशंसा करता हूं। पीएम मोदी और अमित शाह की भी जांच होनी चाहिए कि ये चुनाव आयोग में जो हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, इनको देशद्रोही ही बोलना पड़ेगा।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी