राहुल गांधी (सौजन्य-एक्स@INCIndia) 
देश

मोहब्बत की दुकान से वंचितों की लड़ाई तक..राहुल गांधी के बर्थडे पर कांग्रेस ने दी बधाई, दिल्ली में लगे पोस्टर्स

Rahul Gandhi Birthday June 19: लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी में भरपूर उत्साह हैं। उनके जन्मदिन पर दिल्ली में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi Birthday Celebration: लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। विपक्ष नेता के साथ-साथ वे कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा है। दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।

दिल्ली में लगे पोस्टर्स

कांग्रेस पार्टी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लिखा है, राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं। अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

जेन जी की आवाज बने राहुल गांधी

इसमें आगे लिखा गया, आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है। यह उसूलों पर चलने वाली और संवेदना से प्रेरित हो सकती है। ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही पूरी पीढ़ी के लिए, आप 'जेन जी' (Gen Z) की आवाज बन गए हैं। एक ऐसे नेता जो उनकी बात सुनते हैं, समझते हैं, उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनकी आकांक्षाओं के लिए आवाज उठाते हैं। एक ज्यादा दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में 'मोहब्बत की दुकान' के लिए। आपके लिए हमेशा शक्ति और खुशियों की कामना करता हैं।

सचिन पायलट ने दी बधाई

राहुल गांधी आज, 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें खूब बधाई दी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक और अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

दलितों और वंचित वर्गों की रक्षा की जिम्मेदारी

उन्होंने आगे लिखा, "किसानों के अधिकारों, छात्रों की शक्ति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपने संभाली है, उसमें आप निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें। देश और समाज की प्रगति और विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आने वाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए। इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ, एक बार फिर आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

बता दें, कि आज अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी आज सुबह 11:00 बजे 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे और मिलकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान पूरी पार्टी में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी