राहुल के बयान पर भड़के राजनाथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'सेना पर 10% लोगों का कंट्रोल', राहुल के बयान पर भड़के राजनाथ, बोले- अराजकता फैलाने की कोशिश

Bihar Election के बीच इस समय राहुल गांधी के बयान और कारनामे मीडिया में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके बयान पर पलटवार करते हुए इसे अराजकता फैलाने वाला बताया।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Remark on Indian Army: बिहार चुनाव 2025 की गर्मी के बीच सेना पर दिए एक बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगाबाद में दावा किया कि सेना पर 'देश की 10 फीसदी आबादी का कंट्रोल' है। इस बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीखा पलटवार किया है। राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई में राहुल पर देश में 'अराजकता' फैलाने की कोशिश करने और सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने का गंभीर आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक है। उन्होंने कहा कि 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालने पर वहां इन समुदायों का कोई व्यक्ति नहीं मिलेगा। राहुल ने दावा किया, "वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं। सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है।"

'अराजकता फैलाने की कोशिश'

राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 05 नवंबर 2025 को जमुई में एक चुनाव प्रचार के दौरान कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष (राहुल गांधी) रक्षाबलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, "सेना को राजनीति में न घसीटें। अब राहुल गांधी रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। यह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। हमारी सेनाएं ऐसे मतभेदों से ऊपर हैं।"

'सेना का धर्म सिर्फ सैन्य धर्म'

रक्षामंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "आरक्षण होना चाहिए। हम आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे गरीबों को दिया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं। इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है।" राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया