कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'देश का राजा कैसा हो...राहुल गांधी जैसा हो', नारा लगते ही भड़क गए राहुल- VIDEO

Rahul Gandhi Viral Statement: रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने ऐसा नारा लगाया कि राहुल गांधी खफा हो गए।

अभिषेक सिंह

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के हाई-प्रोफाइल लीगल कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां मौजूद जनता ने "देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो।" का नारा लगाना शुरू कर दिया जिसके बाद राहुल गांधी भड़क गए।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने के हाई-प्रोफाइल लीगल कॉन्क्लेव "संवैधानिक चुनौतियां: परिप्रेक्ष्य और रास्ते" कार्यक्रम में शिरकत की। यहां बोलने के लिए जैसे ही वह मंच पर आए तो पार्टी कार्यकर्ता "देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो" के नारे लगाने लगे।

"नहीं...नहीं...मैं राजा नहीं हूं।"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस नारे ने राहुल गांधी को असहज कर दिया। उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि "नहीं...नहीं...मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।" इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें राहुल गांधी का वीडियो

चुनाव आयोग पर बोला हमला

कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए रायबरेली सांसद ने भारतीय चुनाव आयोग पर तीखा हमला करने के लिए किया और आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में “धांधली” हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली “पहले ही मर चुकी है”।

"6.5 लाख में ले 1.5 लाख वोटर नकली"

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छह महीने तक जांच की। जिसमें बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था। कर्नाटक की एक विधानसभा सीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 6.5 लाख मतदाताओं में से 1.5 लाख “नकली” थे। उन्होंने कहा कि जब हम ये आंकड़े जारी करेंगे तो आप चुनावी व्यवस्था में आने वाली सदमे की लहर देखेंगे। यह सचमुच एक परमाणु बम जैसा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को "खत्म कर दिया गया है और उस पर कब्ज़ा कर लिया गया है"। उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व ही नहीं है। यह गायब हो गई है।"

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी