Raghav Chadha Press Conference: आम आदमी पार्टी से सासंद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। राघव चड्ढा अकेले नहीं है, जिन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। उनके साथ तीन सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक का नाम शामिल है।
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।" इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा भी कर दी है।
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए कहा, "जिस आप को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं आप से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।"
यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने दावा किया कि उनके बाद कई सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर सकते है। सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।
आपको जानकारी दें, कि आम आदमी पार्टी में कुल 10 सांसद है। ऐसे में तीन सांसदों का एक साथ पार्टी छोड़ना आप के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने उनके साथ और भी सांसदों के पार्टी छोड़ने के संकेत दिए है, जिससे अब पार्टी खत्म होने के संकेत मिल रहे है।