राघव चड्ढा (सोर्स- डीजाइन इमेज) 
देश

राघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद 'Gen Z' पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Gen Z Political Party: 'आप' के साथ विवाद के बाद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एक नई जेन जी राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

सजल रघुवंशी

Raghav Chadha New Party: आम आदमी पार्टी में अंदरूनी खींचतान की खबरों के बीच राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह युवाओं को केंद्र में रखते हुए एक नई जेन जी राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। इन चर्चाओं को उस वक्त और बल मिला, जब राघव चड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो साझा करते हुए उसे दिलचस्प विचार बताया।

अब राघव चड्ढा के वीडियो ने जैसे ही वीडियो को शेयर किया वैसे ही इस बात की चर्चाएं तेज हो गई कि क्या राघव चड्ढा अपनी अलग पार्टी बनाएंगे, या फिर वो किसी और राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल एक रील में एक कंटेंट क्रिएटर ने सुझाव दिया था कि राघव चड्डा को युवाओं पर आधारित एक नई राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए। इस वीडियो को शेयर करते हुए चड्डा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसके बाद यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया। वीडियो में यह भी कहा गया कि अगर चड्डा किसी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिल सकता जैसा उन्हें अभी मिल रहा है। वहीं अपनी खुद की पार्टी बनाना उन्हें एक मजबूत युवा नेता के रूप में स्थापित कर सकता है।

आप से मतभेद की खबरों ने बढ़ाई अटकलें

आम आदमी पार्टी और राघव चड्डा के बीच मतभेद की खबरें पहले से ही सामने आ रही थीं। हाल ही में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि चड्डा संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त रूप से नहीं उठा रहे और सॉफ्ट पीआर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन घटनाओं के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चड्डा पार्टी से अलग राह चुन सकते हैं।

चड्डा ने दिया था आप के आरोपों का जवाब

इन आरोपों के बीच राघव चड्डा ने एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों, जैसे भूजल संकट और भगत सिंह से जुड़े विषयों को उठाया। चड्डा ने इस वीडियो को छोटा सा ट्रेलर बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि उनका घर और जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि ये अटकलें हकीकत में बदलती हैं या यह केवल सियासी चर्चाओं तक ही सीमित रह जाती हैं।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर