केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: ANI) 
देश

'श्री विजयपुरम' नाम से जाना जायेगा 'पोर्ट ब्लेयर', मोदी सरकार ने बदला नाम

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (13 सितंबर) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। इसे अब 'श्री विजय पुरम' के नाम से जाना जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पोर्टब्लेयर नाम औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने शुक्रवार (13 सितंबर) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। इसे अब 'श्री विजय पुरम' के नाम से जाना जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पोर्टब्लेयर नाम औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, "देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।"

शाह ने कहा, "इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा, "यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।"

गौरतलब है कि सैलुलर जेल, जिसे कालापानी भी कहा जाता है, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों को कैद करने के लिए उपयोग किया जाता था। आज यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल और संग्रहालय है। शहर का नाम ईस्ट इंडिया कंपनी के ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना अधिकारी कैप्टन आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था। हालांकि, अब भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास