(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
देश

सबरीमाला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केरल पुलिस की खास पहल, लॉन्च किया पुलिस गाइड पोर्टल

पोर्टल में सबरीमाला आने वाले लोगों की सुविधा के लिए इसमें वाहन पार्किंग स्थल, सबरीमला के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्ग की जानकारी, यहां ठहरने की जगहों के बारे में तथा दर्शन मार्ग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है।

रीना पंवार

पथनमथिट्टा : केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में 16 नवंबर से वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। 41 दिन तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा को लेकर यहां हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केरल पुलिस ने एक खास पोर्टल शुरू किया है। जिला पुलिस प्रमुख वी. जी. विनोद कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस की साइबर सेल द्वारा ‘सबरीमाला - पुलिस गाइड' पोर्टल तैयार किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह ‘गाइड' पोर्टल यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस पोर्टल को इस तरह से बनाया गया है कि इसमें दी गई जानकारी को समय पर अपडेट किया जा सके।

पोर्टल की मदद से श्रद्धालुओं को होगी आसानी

विज्ञप्ति में बताया गया है कि  पुलिस गाइड' पोर्टल  अंग्रेजी भाषा में है। इसे क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड को ‘स्कैन' करके देखा जा सकता है। इस पोर्टल में यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। पोर्टल में पुलिस हेल्पलाइन नंबर, पुलिस थानों के फोन नंबर, स्वास्थ्य सेवाएं, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), एम्बुलेंस, फायर सर्विस, खाद्य सुरक्षा और देवस्वओम कार्यालय के नंबर भी दिए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पोर्टल में दक्षिण काशी के नाम से मशहूर सबरीमाला की पौराणिक कथा और इतिहास के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा यहां के कई त्योहारों तथा ‘इरुमुदिकेट्टू' की विस्तृत जानकारी भी पोर्टल में दी गई है। पोर्टल में सबरीमाला आने वाले लोगों की सुविधा का खास ध्यान रखते हुए इसमें वाहन पार्किंग स्थल, राज्य के हरएक जिले से सबरीमला के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्ग की जानकारी, सबरीमाला में ठहरने की जगहों के बारे में तथा जिले के सभी पुलिस थाने और दर्शन मार्ग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है।

पोर्टल से जान पाएंगे मौसम का हाल

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि मंदिर के मार्ग पर स्थित सोपानम, मलिकप्पुरम, अझी और अरावाना काउंटर सहित कई जगहों की जानकारी भी गूगल मैप पर उपलब्ध कराई गई है। इसमें मौसम के पूर्वानुमान की जानकरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां 16 नवंबर को मलयालम माह वृश्चिकम के पहले दिन से 41 दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज