प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- IANS)
देश

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

PM Modi Rakshabandhan Celebration: प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए।

मनोज आर्या

PM Narendra Modi Rakshabandhan Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने भी बच्चों के साथ हंसी-मजाक किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी बातों का आत्मीयता से जवाब दिया।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए। एक बच्ची ने उन्हें कमल के आकार की राखी बांधते हुए बताया कि यह 'लोटस वाली राखी' है। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले- लोटस।

एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को कविता सुनाया

वहीं, एक बच्ची ने कविता सुनाते हुए कहा कि जब-जब वह टूटी और बिखरी, तब-तब भाई ने उसे संभाला। कविता सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्ची की तारीफ की और उसे आशीर्वाद दिया।बातचीत के दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को 'हैप्पी बर्थडे' बोला, तो पीएम मोदी ने पूछा कि उनका जन्मदिन कब है। बच्ची ने खुद जवाब देते हुए कहा कि 17 सितंबर। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अच्छा एडवांस में हैप्पी बर्थडे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती बच्चियां

एक अन्य बच्ची ने पर्यावरण और एआई पर आधारित विशेष राखी भेंट की। उसने कहा कि उनका स्कूल प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाता है और वह वादा करती है कि "सबके लिए एआई" की भावना के साथ वह एआई को जिम्मेदारी से सीखेगी और लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करेगी। प्रधानमंत्री ने उसकी बात सुनकर कहा, "शाबाश!"

बच्चों के साथ PM का मजाकिया अंदाज

'एग्जाम वॉरियर्स' पुस्तक पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि पहले उसे परीक्षाओं से बहुत डर लगता था, लेकिन अब वह खुद को "एग्जाम वॉरियर" मानती है। पीएम मोदी ने उसकी बात सुनकर उसे खूब मेहनत करने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

एक बच्ची के टूटे हुए दांत देखकर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "ये सारे दांत कहां चले गए?" बच्ची ने जवाब दिया, "टूट गए, गिर गए।" इसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए पूछा कि क्या वह करेला खाती है। बच्ची ने कहा कि न वह खाती है और न उसका भाई।

बच्चों के सवालों का पीएम ने दिया जवाब

उज्जैन की एक बच्ची से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि महाकाल का दर्शन कब ले जाओगी?" बच्ची ने कहा कि जब बड़ी हो जाऊंगी। इस पर पीएम मोदी बोले, महाकाल का प्रसाद ले आना, मांग लूंगा। एक छात्रा ने प्रधानमंत्री के सामने 'मेक इन इंडिया' और 'विकसित भारत' पर कविता सुनाई, जबकि दूसरी बच्ची ने 'पिक्सेल भारत' थीम वाली राखी भेंट की।

कार्यक्रम के अंत में एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से उनके बचपन का सपना पूछा। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि आप लोगों से मिलने का। वहीं, बच्चों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!