डिज़ाइन फोटो  
देश

आज PM नरेंद्र मोदी कर सकते हैं हिमाचल का दौरा, रामपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे सर्वेक्षण

आज PM मोदी शिमला के रामपुर समेज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: शिमला के रामपुर समेज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का आज PM मोदी दौरा कर सकते हैं। खबरों की मानें तो आज यानी 14 अगस्त को PM मोदी शिमला जा सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री का यह दौरा भी मौसम पर निर्भर करेगा। इस बाबत हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

जानकारी दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि मौसम ठीक होने पर प्रधानमंत्री का दौरा पुनर्निर्धारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में पहले कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा था कि, "उनका (प्रधानमंत्री मोदी का) दौरा सोमवार को होना था और उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव से बात की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द कर दिया गया। मौसम साफ होने के बाद उनके दौरे की नई तारीख तय की जाएगी।"

उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार को चालू मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में हुई तबाही के मद्देनजर मदद का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 110 लोग लोगों की मौत हुई है और प्रदेश को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी दें कि हिमाचल में बीते 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 110 लोग लोगों की मौत हुई है और प्रदेश को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

वहीं बीते दिनों में PM मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का एक हवाई सर्वेक्षण भी किया था। इस हवाई सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के साथ केरल के CM पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे थे। यहां बीते 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हुई थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला