प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु दौरे से BJP समर्थकों में जोश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

PM मोदी के तमिलनाडु दौरे से युवा वोटरों में जोश, NDA ने किया डबल इंजन सरकार का दावा, BJP ने बनाया खास प्लान

Tamil Nadu Election: पीएम मोदी तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर 7000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राजनीतिक क्षण बताया।

अक्षय साहू

PM Modi Tamilnadu Visit: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है, राज्य की सभी पार्टियों ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज तमिलनाडु और पुदूचेरी के दौरे पर हैं। जहां वो 7000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। इसके लेकर तमिलनाडु भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा एक 'निर्णायक राजनीतिक क्षण' है, क्योंकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अपना जनसंपर्क तेज कर रहा है। 

तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में जमीनी स्तर पर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी उत्साह पैदा हुआ है। प्रसाद ने पीएम मोदी के दौरे को एनडीए की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया, जिसके तहत 'डबल इंजन सरकार मॉडल' से तमिलनाडु के विकास में तेजी आएगी।

पीएम मोदी ने दिया तमिल भाषा को महत्व

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर लगातार तमिल भाषा को महत्व दिया है। प्रसाद ने प्रधानमंत्री के अप्रैल 2024 के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने तमिल को 'विश्व की सबसे पुरानी भाषा और भारत का गौरव' बताया था। इसके साथ ही उन्होंने शास्त्रीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्रों के शुभारंभ का भी जिक्र किया।

77 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

उन्होंने आगे कहा, तमिलनाडु के विकास को लेकर ए.एन.एस. प्रसाद ने पीएम मोदी के 23 जनवरी को मदुरंथकम में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र किया, जिसमें अगले 11 वर्षों में 11 लाख करोड़ रुपए के परियोजनाओं और आवंटनों पर जोर दिया गया। इनमें रेलवे का आधुनिकीकरण, 77 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, पीएमजीएसवाई ग्रामीण सड़कें, चेन्नई मेट्रो का विस्तार, नया पंबन पुल और हवाई अड्डे और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि पीएमएवाई आवास, पीएम-किसान सहायता, मुद्रा ऋण और फसल बीमा सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने राज्य में समावेशी विकास को मजबूत किया है। प्रसाद ने कहा कि एनडीए को विश्वास है कि प्रधानमंत्री की यात्रा उसके अभियान को मजबूत करेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ-

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर