नरेंद्र मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा

PM Modi Statement On NEET: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक में नीट पेपर लीक पर बड़ा बयान देते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

अमन उपाध्याय

NEET Paper Leak PM Modi Statement: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि उनकी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी।

दोषियों के खिलाफ मिसाल बनने वाली कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि पेपर लीक की खबरें सामने आते ही सरकार ने तत्काल कदम उठाए। इस बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पीएम ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस रैकेट में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि देश के शीर्ष वकीलों की मदद ली जानी चाहिए ताकि कानूनी प्रक्रिया के जरिए दोषियों को ऐसी सजा मिले जो भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करे और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

राजनीति के लिए बच्चों का इस्तेमाल न हो

विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर देश के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

पीएम ने नसीहत दी कि राजनीतिक लाभ के लिए बच्चों और उनके भविष्य का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने सफलतापूर्वक दोबारा परीक्षा आयोजित की और बिना किसी देरी के नतीजे भी घोषित कर दिए गए।

किसानों और मुक्त व्यापार समझौतों  पर चर्चा

नीट के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में भारत की हालिया अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी जिक्र किया। उन्होंने एनडीए सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसी भी विदेशी समझौते में किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और सुनिश्चित किया जाएगा कि इन समझौतों से उन्हें कोई नुकसान न हो।

सार्थक रही मंगल मिलन बैठक

किरेन रिजिजू ने आग यहा भी बताया कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन सभी सांसदों के लिए अत्यंत सार्थक रहा। बैठक में सांसदों को हाल के महीनों में देश की कामयाबियों के बारे में भी बताया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन भी चल रहे हैं, जिसका संदर्भ भी चर्चा के दौरान आया।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार