प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

BJP Seva Sankalp Yatra: पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवाद में कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ खर्च नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में बदलाव लाना है।

अक्षय साहू

PM Modi Talks with Seva Sankalp Yatris: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा यात्रा’ में शामिल लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकारें योजनाएं बनाती हैं तो कई बार ऐसा लगता है कि योजनाएं बनाना और उन पर खर्च करना ही काम है, लेकिन जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है तो संतोष मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, जब किसी योजना के जरिए किसी व्यक्ति की जिंदगी बदलती है और उसके जीवन में नई उम्मीद आती है, तो उससे मिलने वाला संतोष अलग होता है। उन्होंने कहा कि सेवा यात्रा में शामिल लोगों के लिए यह भी एक तरह का प्रशिक्षण है कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ धन खर्च करना नहीं है। जब कोई योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है, तो उसके जीवन में एक नई शुरुआत होती है और उसका संतोष अद्भुत होता है।

गांधी जी के सामाजिक सुधार कार्यों का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और आजादी के आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए भी व्यापक रूप से काम किया। उन्होंने समाज में मौजूद बुराइयों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सेवा करते हैं, उनकी सेवा का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाई का काम करने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कुंभ की स्वच्छता की पूरी दुनिया में चर्चा हुई और इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके मन में उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की इच्छा हुई, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया। इसी भावना के तहत उन्होंने उनके पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया और उनका आशीर्वाद लिया। 

सेवा संकल्प यात्रा से मिले अनुभव अमूल्य

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के दौरान मिल रहे अनुभव वास्तव में अमूल्य हैं। ये यात्राएं सेवा यात्रियों की पूरी जीवन यात्रा में नई ऊर्जा भर सकती हैं। लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़ना और खुद को उनके माहौल के अनुरूप ढालना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि जब यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों के गांवों में जाने का अवसर मिलेगा, तब भारत की भव्यता और विशालता को करीब से समझने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अनुभवों को केवल किताबों के जरिए नहीं समझा जा सकता।

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?