पीएम मोदी तुलसी गबार्ड को महाकुंभ को जल भेंट करते हुए (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया) 
देश

पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र जल, बदले में मिली विशेष तुलसी माला

तुलसी गबार्ड ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह कठिन और अच्छे समय में श्रीमद्भगवत गीता से प्रेरणा लेती हैं। उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हुई।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की मुलाकात खास रही। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें प्रयागराज के महाकुंभ का पवित्र गंगाजल भेंट किया, जिसे उन्होंने श्रद्धा के साथ स्वीकार किया। इसके बदले में तुलसी गबार्ड ने पीएम मोदी को तुलसी की माला भेंट की। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली तुलसी गबार्ड भारत-अमेरिका संबंधों की प्रबल समर्थक मानी जाती हैं। उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हुई। पीएम मोदी ने प्रयागराज के महाकुंभ से गंगाजल को मंगवाकर गबार्ड को भेट किया है।

भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा

तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा के दौरान उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की, जिसमें अमेरिका में सक्रिय खालिस्तानी संगठनों की भारत विरोधी गतिविधियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया, जिसमें 20 देशों के सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा, खुफिया सहयोग और रक्षा संबंधों को मजबूत करना था। संबंधित अन्य खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गीता से मार्गदर्शन लेती हैं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह कठिन और अच्छे समय में श्रीमद्भगवत गीता से प्रेरणा लेती हैं। उनका मानना है कि गीता की शिक्षाएं जीवन में शक्ति और मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने इस दौरान भारत-अमेरिका के घनिष्ठ संबंधों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

पीएम मोदी को तुलसी गबार्ड तुलसी की माला भेंट करती हुईं

दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने के बाद तुलसी गबार्ड की यह दूसरी विदेश यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया था। उनकी भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दरअसल अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड अभी अपनी ढाई दिन की भारत  की यात्रा पर है, जहां पर उन्होंने देश के रक्षा मंत्री व देश के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी महत्वपूर्ण बैठकों में भारत- अमेरिका की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है। वहीं तुलसी गबार्ड ने भी पीएम मोदी को विशेष तुलसी की माला भेंट की है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब