जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना (Image- Social Media) 
देश

जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

PM Modi Rahul Gandhi Meeting: ज्योतिबा फुले जयंती पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी से की खास बातचीत। 1.34 मिनट का वीडियो वायरल, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच दिखा शिष्टाचार।

अर्पित शुक्ला

PM Modi Meets Rahul Gandhi: आज संसद परिसर से एक वीडियो सामने आया है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी की मुलाकात का है। करीब 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत होती नजर आ रही है।

वीडियो में दिखता है कि प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) पहले वहां मौजूद अन्य सांसदों का अभिवादन करते हैं, फिर पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास जाते हैं और उनसे बातचीत करने लगते हैं। राहुल गांधी भी हाथ जोड़कर उनका सम्मान करते हुए नजर आते हैं।

राहुल गांधी से PM मोदी ने की बात

यह मौका महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का था, जहां कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ ओम बिरला, जेपी नड्डा, हरिवंश, एस जयशंकर और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री(PM Modi) के पहुंचने पर सभी नेताओं ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद मोदी ने राहुल गांधी से अलग से मुलाकात की और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी ध्यान से सुनते हुए सिर हिलाते दिखते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

काफी समय बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जब दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बातचीत सार्वजनिक रूप से सामने आई हो। दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद जगजाहिर हैं, ऐसे में यह मुलाकात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती

महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रेरणा स्थल पहुंचकर महात्मा फुले को पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। वहीं PM नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज सुधार में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला