देश

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- प्रधानमंत्री मोदी 'जहरीले सांप' की तरह, आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी; भाजपा ने किया पलटवार

शुभम सोनडवले

कलबुर्गी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी (Kalaburagi) में गुरुवार काे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी 'जहरीले सांप' की तरह है, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं, लेकिन यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।"

हालांकि, खड़गे ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि, "यह पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा 'सांप की तरह' है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा, मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।"

मोदी के खिलाफ बयान को लेकर भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार किया और कांग्रेस को देश से माफी मांगने को कहा है। केंद्रीय मंत्री अरुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से भी बदतर है..." उन्होंने कहा, "कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

https://twitter.com/ANI/status/1651533350337929218?cxt=HHwWhIDTmZ-1tustAAAA

ठाकुर ने आगे कहा, "बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अब तक के अध्यक्ष कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं, कोई सांप कहता है....कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी नहीं तो कर्नाटक की जनता इनकी ज़मानत ज़ब्त कराकर इनको मुंह तोड़ जवाब देगी।"

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "खड़गे जैसे अनुभवी व्यक्ति ने जो आज शब्द कहा और वे जिस पार्टी से आते हैं उस पार्टी की नेत्री (सोनिया गांधी) कभी प्रधानमंत्री को मौत का सौदागर कहती थीं। इस प्रकार के शब्द प्रजातंत्र में ग्रहणीय नहीं है। हमें लगता है कि खड़गे की कुछ मजबूरी रही होगी उन्होंने अपने आकाओं को संतुष्ट करने के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है।"

https://twitter.com/ANI/status/1651549912847495169?cxt=HHwWgsDRwaf5vestAAAA

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहते है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।" 

वहीं, "कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "खड़गे के मन में जहर है। वे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। इस तरह की सोच हताशा के कारण आती है क्योंकि वे उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने में असमर्थ हैं और वे देख रहे हैं कि उनका जहाज डूब रहा है।"

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला