PM Modi और द्वारका एक्सप्रेस वे, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

PM Modi ने दिल्ली को दी 11000 करोड़ की सौगात, अब चंद मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से गुरुग्राम का सफर

PM Narendra Modi ने रविवार, 17 अगस्त 2025 को दिल्ली-एनसीआर में दो मेगा सड़क परियोजनाओं- अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) का उद्घाटन किया।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi UER-II inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो खास राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्धाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत ₹11,000 करोड़ से अधिक है और इनसे दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI एयरपोर्ट) तक गुरुग्राम से सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि अब तक इसमें 1 से 1.5 घंटे लगते थे।

UER-II के शुरू होने से अब रोज़ाना दिल्ली में प्रवेश करने वाले लगभग 3 लाख वाहनों को शहर के भीतरी इलाकों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे रिंग रोड, NH-48, NH-44 और बारापुला जैसे हाई ट्रैफिक रूट्स पर बोझ कम होगा। जहां पहले सिंघु बॉर्डर से द्वारका तक 2.5 घंटे लगते थे, अब वही सफर 40 मिनट में पूरा हो सकेगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे: दिल्ली का नया हाई-स्पीड कॉरिडोर

10.1 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली के शिव मूर्ति चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक फैला है और इसे ₹5,360 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 5 किलोमीटर से लंबी एक सुरंग भी शामिल है, जो सीधे IGI एयरपोर्ट को जोड़ती है। यह रूट यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, बिजवासन रेलवे स्टेशन, ब्लू और ऑरेंज मेट्रो लाइन और क्लस्टर बस डिपो को जोड़ते हुए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

पर्यावरण के अनुकूल निर्माण

UER-II परियोजना में 10 लाख मीट्रिक टन मलबे का पुनः उपयोग किया गया, जो दिल्ली के कूड़ा स्थलों से निकाला गया था। इससे न केवल निर्माण लागत कम हुई, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे। पीएम ने कहा कि ये सड़कें न सिर्फ सफर आसान करेंगी, बल्कि दिल्ली-NCR में आर्थिक गतिविधियों और शहरी विकास को भी तेज करेंगी।

इन परियोजनाओं से सरकार का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक मैनेजमेंट काफी बेहतर हो जाएगा। लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। एक तरफ जहां द्वारका एक्सप्रेसवे लोगों के लिए बड़ा सहारा बनेगा तो वहीं UER-II भीड़भाड़ वाले इलाकों से काफी हद तक ट्रैफिक का दबाव कम करेगा। इन सड़कों के निर्माण से कचरे की समस्या भी कम हो जाएगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच