HIGHLIGHTS
पीएम मोदी का 2 दिवसीय गुजरात दौरा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त जारी होगी
विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण होगा
अहमदाबाद-मेहसाणा सड़क 8 लेन में होगी अपग्रेड
4,030 आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखी जाएगी
PM Modi In Gujrat: पीएम मोदी का आज से 2 दिवसीय गुजरात दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी आज देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 2,000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि भारत सरकार का ये बड़ा कदम त्योहार से पहले-पहले लाखों किसानों के चेहरे पर खुशी का कारण बना है।
सरकार द्वारा इस बार करीब 18,680 करोड़ से 19,000 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। बनासकांठा में आयोजित 'किसान उत्सव' के मंच से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे और मौके पर किसानों को संबोधित भी करेंगे।
इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ईटी-आईवीएफ) प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BRC) मवेशी फार्म का दौरा किया।
30 अक्टूबर की सुबह पीएम मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। फिर पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
साथ ही साथ दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी। रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
इसके बाद पीएम मोदी केवड़िया में स्थित एकता नगर जाएंगे। शाम करीब 5 बजे वे भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वे एकता प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होंगे और रात में नर्मदा आरती में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वो एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।
पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा सड़क यानी राज्य राजमार्ग-41 को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे।
पीएम मोदी 31 अक्टूबर की सुबह सबसे पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी करेंगे। साथ ही साथ शाम को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।
गुजरात राज्य में दौरे के दौरान पीएम मोदी 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और गुजरात में 361 पूर्ण बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे। 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, इस पहल से 4 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा होगा।
इतना ही नहीं आलू प्रसंस्करण संयंत्र के विस्तार का उद्घाटन भी किया जाएगा और पालनपुर में अल्ट्रा-हाई-टेम्परेचर (UHT) उत्पादों के लिए स्वचालित भंडारण और पुनर्प्राप्ति प्रणाली शुरू की जाएगी।