Prime Minister Narendra Modi's Gujarat Visit on June 5: प्रधानमंत्री 5 जून को गुजरात के सूरत और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे औद्योगिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे कुल 22 ,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें कई अहम महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को दोपहर 2.30 बजे सूरत के हजीरा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
1. वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का लोकार्पण करेंगे।
( जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच तेज रफ्तार परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक संपर्क को मजबूती मिलेगी।)
2. राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों को चार लेन में विकसित करने का शिलान्यास करेंगे।
(आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच आसान बनेगी।)
3. 220 बिस्तरों वाले ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
(जिसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, केंद्रीय प्रयोगशाला और 24 घंटे आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं से सुसज्जित होगा।)
4. इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के द्वारा बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूरत और दमन में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।दहेज पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) तथा सारीगाम गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC)अपशिष्ट निपटान एवं उपचार अवसंरचना और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक उपयोगिता सुविधाओं का विकास शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6:15 बजे नामो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और नामो अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 7:15 बजे दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्य परियोजनाएं:1. NAMO एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन.
2. NAMO नामो अस्पताल का लोकार्पण.
3. Iconic Bridge(आइकॉनिक ब्रिज) का शिलान्यास.
4. दमन कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास.
5. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT)परिसर का शिलान्यास.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। देना है। इनमें करीब 1,340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,630 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
ये भी पढ़े-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें कल्पेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं के विकास की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से यात्रियों और माल ढुलाई की सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही मत्स्य उद्योग, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नौका मरम्मत जैसी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इसके तहत बनने वाली बहुउद्देश्यीय जेटियों से बड़े यात्री जहाजों और क्रूज शिप्स की सालभर आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।