LK Advani and PM Modi (Image- Social Media) 
देश

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। उन्हें भाजपा के कर्णधार के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने कंधों पर भाजपा को शून्य से सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है।

‘यह साल और भी स्पेशल’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था”। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धि तथा समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिला। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

कैसा रहा है सियासी सफर

आडवाणी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनसंघ से की, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में स्थापित किया था। उन्होंने जनसंघ के भीतर विभिन्न पदों पर काम किया और जनसंघ के नीतियों और विचारधाराओं को मजबूती से आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना के समय वे पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक बने।

आडवाणी की छवि एक दृढ़ विचारधारा वाले राजनेता की रही, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं से कभी समझौता नहीं किया। 1980 के दशक में जब राम जन्मभूमि आंदोलन ने जोर पकड़ा, तब आडवाणी ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी “रथ यात्रा” ने उन्हें राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाई और भाजपा के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी उनके सारथी थे।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल