लोकमाता अहिल्याबाई (सोशल मीडिया) 
देश

Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा

Ahilyabai Holkar Jayanti 2026: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें नमन किया। कहा, उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Tribute to Ahilyabai Holkar Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर नमन किया। और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए किए गए उनके योगदान बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को सम्मान के साथ याद किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए लिखा कि उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने हमेशा साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य किया

गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ एवं जनकल्याणकारी शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ सहित कई मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य किया। महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित कर उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया।"

भारत की शाश्वत चेतना में एक नई प्राण-शक्ति का संचार किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। रक्षा मंत्री ने 'X' पोस्ट पर लिखा, "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महारानी अहिल्याबाई जी ने न्याय, सुशासन और लोकसेवा को अपने शासन का मूल मंत्र बनाकर जनकल्याण का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया।

उन्होंने देश के अनेक तीर्थस्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण के माध्यम से भारत की सनातन चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। देश और समाज के प्रति उनका सेवा भाव और राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"

प्रमुख तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्याबाई होलकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि साधारण परिवार की होकर उन्होंने सेवा और समर्पण के भाव से शासन को जनकल्याण का माध्यम बनाया और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई प्रमुख तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार, मंदिरों, गुरुकुलों और विद्यालयों की स्थापना कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और पुनर्जागरण में अपना अहम योगदान दिया। नारी शक्ति, न्याय और दृढ़ संकल्प से भरा अहिल्याबाई होलकर का जीवन हमें सेवा और समाज के उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देता है।

प्रजा के कल्याण को सर्वोपरि रखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए लिखा कि देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन। प्रजा के हित को सर्वोपरि रखकर विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनका अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता हैं।

जन-सेवा और धर्म-संस्कृति को समर्पित था उनका जीवन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि लोककल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। जनसेवा और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित उनका जीवन प्रेरणास्रोत है।

लोक सेवा, न्याय-भावना और शाश्वत विरासत के संरक्षण के लिए कार्य किया

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति, सुशासन और लोककल्याण की प्रतीक, धर्म एवं संस्कृति की संरक्षिका, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए पोस्ट किया और लिखा कि जनसेवा, न्यायप्रियता और सनातन धरोहरों के संरक्षण के लिए होल्कर जी द्वारा किए गए कार्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। उनका आदर्श जीवन समर्पण, संवेदना और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। और 'एक्स' पोस्ट कर धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित अहिल्याबाई होलकर के जीवन को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने महान वीरांगना, लोककल्याणकारी शासक और नारी शक्ति की अद्वितीय प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। और कहा कि न्यायप्रिय शासन, जनसेवा के प्रति समर्पण और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में अहिल्याबाई जी का योगदान अतुलनीय है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने सुशासन, लोककल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ऐसी मिसाल स्थापित की, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?