पीएम मोदी के साथ बीजेपी के शीर्ष नेता, (फाइल फोटो)  
देश

भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, संसद भवन में PM मोदी, अमित शाह और नडड्डा की बैठक; तय हो गई तारीख?

BJP Top Leaders Meeting: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी पिछले एक साल से लंबित है। 29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हैं। यूपी और कर्नाटक में अध्यक्ष का चुनाव होना अभी बाकी

मनोज आर्या

BJP President Election: संसद भवन में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के बीच बुधवार को एक अहम बैठक हुई जो करीब एक घंटा चली। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बीजेपी को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है. साथ ही यूपी में भी पार्टी की कमान नए अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

इससे पहले सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर बीजेपी और आरएसएस के बीच समन्वय बैठक हुई। तीन घंटे चली इस मीटिंग में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया गया। माना जा रहा है कि पार्टी इस हफ्ते नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

बीएल संतोष ने साझा किया संभावित अध्यक्ष का नाम

समन्वय बैठक के दौरान बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के अगले संभावित अध्यक्ष का नाम साझा किया। सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करीब एक साल से लंबित है। बीजेपी ने अपने संगठन स्तर पर 75 जिलों को 98 जिलों में बांट रखा है, जिनमें से 84 जिलाध्यक्ष पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी मानी जा रही है और इसी वजह से बैठक में संभावित नाम सामने लाया गया।

एक साल से टल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी पिछले एक साल से लंबित है। 29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक दो ऐसे राज्य हैं जहां अध्यक्ष का चुनाव होना अभी बाकी है। वहीं बिहार में भी दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद वहां प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो चुका है।

बंगाल चुनाव से पहले नए अध्यक्ष का ऐलान!

गौरतलब है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लंबे समय से लंबित है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद संकेत आ रहे हैं कि जल्द ही इस पद के लिए चुनाव कराया जा सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से चुनाव की तारीखों का अभी अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, बंगाल चुनाव को देखते हुए बीजेपी इस साल के अंत तक नए अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन