Pic : Ani 
देश

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जयपुर महाखेल' के प्रतिभागियों को किया संबोधित, कहा- राजस्थान ने बढ़ाया तिरंगे का गौरव

दामिनी सिंह

राजस्थान : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जयपुर महाखेल' (Jaipur Mahakhel) के प्रतिभागियों को संबोधित किया और उनके हौसले को और भी  बुलंद किया  राजस्थान के जयपुर महाखेल को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि देश में शुरू हुआ खेल आयोजनों और खेल महाकुंभ का सिलसिला एक बड़े बदलाव का परिचायक है। राजस्थान की भूमि अपने युवाओं के उत्साह और क्षमता के लिए जानी जाती है।  

प्रधानमंत्री ने आगे यह या भी कहा कि इतिहास गवाह है कि इस वीर भूमि के बच्चे अपने शौर्य से युद्ध के मैदान को खेल के मैदान में बदल देते हैं। इसलिए अतीत से लेकर वर्तमान तक देश की सुरक्षा का जब भी सवाल उठता है तो राजस्थान के युवा किसी से पीछे नहीं रहते।

राजस्थान ने देश को कई खेल प्रतिभाएं दीं और पदक जीतकर तिरंगे का गौरव बढ़ाया। जयपुर ने एक ओलंपिक पदक विजेता को सांसद के रूप में भी चुना। सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से राज्यवर्धन राठौर युवा पीढ़ी के पास लौट रहे हैं, इससे प्रसन्नता हुई, देश ने उन्हें क्या दिया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि ओलंपिक जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी अब सरकार पूरी शक्ति से अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है। TOPS जैसी स्कीम के जरिए वर्षों पहले से खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि जयपुर के भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि PM मोदी को हम दिल से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर हमारे छोटे से क्षेत्र में हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। यही खिलाड़ी आने वाले समय में देश को मज़बूती देंगे। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना