प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद देंगे संदेश

PM Modi Address Nation: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम ने विपक्ष के इस कदम को 'ऐतिहासिक भूल' बताया है।

अमन उपाध्याय

PM Modi Address Nation Women Reservation Bill: देश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। महिला आरक्षण बिल (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री इस संबोधन के जरिए देश की जनता, विशेषकर महिलाओं के सामने सरकार का पक्ष रखेंगे और विपक्ष के रुख पर अपनी बात कहेंगे।

विपक्ष ने की बड़ी भूल

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल को रोककर एक 'बड़ी गलती' की है और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की महिलाएं विपक्षी दलों को इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि यह बिल उन्हें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में उनका वाजिब हक दिलाने के लिए लाया गया था।

संसदीय गणित और बिल की विफलता

महिला आरक्षण से संबंधित 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक' को निचले सदन में पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में बिल को पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। हालांकि, जब वोटिंग हुई तो बिल के पक्ष में केवल 298 वोट ही पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। विपक्ष की इस एकजुटता के कारण बिल सदन की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका।

अन्य बिलों पर भी पड़ा असर

मुख्य बिल के गिर जाने के बाद सरकार ने 'परिसीमन विधेयक' (Delimitation Bill) और 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक' पर भी मतदान नहीं कराया। सरकार का तर्क था कि ये दोनों विधेयक सीधे तौर पर महिला आरक्षण बिल से जुड़े हुए थे इसलिए मुख्य बिल के विफल होने के बाद इन्हें आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं रह गया था।

राष्ट्र के नाम संबोधन पर टिकी निगाहें

प्रधानमंत्री का आज रात होने वाला संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी इस मुद्दे को सीधे जनता की अदालत में ले जा सकते हैं। जहां एक तरफ सरकार इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की राह में विपक्ष द्वारा पैदा की गई बाधा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की रणनीतिक विफलता करार दे रहा है। आज रात 8:30 बजे होने वाले इस संबोधन में देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री भविष्य के लिए क्या रोडमैप पेश करते हैं।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित