AI GENERATED IMAGE 
देश

कांग्रेस पर बोला हमला...तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात, चुनाव से पहले साउथ में एक्टिव हुए पीएम मोदी

PM Modi In South: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं, चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम है। पीएम मोदी ने पुडुचेरी और तमिलनाडु को सौगात दी और विपक्ष पर तीखा प्रहार किया।

सजल रघुवंशी

PM Modi In Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा कई मायनों में खास है, इस दौरे के दौरान पीएम ने हेल्थकेयर, विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और विपक्ष पर खुलकर बात रखी। साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों को करोड़ों की सौगातें भी दी। उनका संबोधन सिर्फ सौगातों और योजनाओं से भरा हुआ नहीं था, बल्कि कांग्रेस और डीएमके के लिए कड़ा संदेश भी था।

प्रधानमंत्री ने आज तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रूपये की परियोजनओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने 3 नए आकाशवाणी एफएम का उद्घाटन करने के साथ 8 रिडेवलप रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया, इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रमुख एनएच मार्गों के मराक्कनम-पुडुचेरी, परमकुडी-रामनाथपुरम खंडों को 4-लेन बनाने की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

मदुरै में परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्षायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। पीएम मोदी के संबोधन से यह साफ हो गया कि पीएम मोदी और भाजपा सरकार तमिलनाडु को विकसित करने की राह पर आगे बढ़ चुकी है। तमिलनाडु के बाद पीएम मोदी पुडुचेरी पहुंचे।

पुडुचेरी बनेगा मेडिकल टूरिज्म हब

पुडुचेरी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भरोसा जताया और कहा कि पुडुचेरी देश का बड़ा मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है, यहां पहले से नौ मेडिकल कॉलेज हैं। जिपमर के रीजनल कैंसर सेंटर के आधुनिकीकरण और पीएम-आभिम के तहत तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स की आधारशिला रखी गई।

पीएम ने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लाखों परिवारों को फायदा मिल रहा है और कोशिश है कि इलाज के लिए पुडुचेरी के लोगों को बाहर न जाना पड़े, बल्कि दूसरे राज्यों से लोग यहां इलाज कराने आएं।

कांग्रेस और डीएमके पर जमकर बरसे मोदी

कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को पुडुचेरी ने एटीएम बना रखा था और वो भी दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए।

इसी संबोधन में उन्होंने डीएमके को भी लपेटा और कहा कि जब डीएमके की बात आती है, तो आप तमिलनाडु में भी हो रहे घोटालों की लंबी सूची देख सकते हैं। कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी की विकास यात्रा में स्पीड ब्रेकर बन गए थे, अब वही ताकतें फिर से सत्ता की भूखी हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते।

साउथ में एक्टिव हुए पीएम मोदी

पुडुचेरी और तमिलनाडु में कुछ ही महीनों में चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी ने सौगातों के जरिए अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। यह पीएम मोदी की कोशिश है की इस बार साउथ में भी भाजपा के प्रदर्शन को सुधारा जाए।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज