HIGHLIGHTS
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी
किसानों को 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिली
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक करें स्टेटस
PM Kisan 24th Kist: पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अभी-अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता मिली है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो अभी आपके मन में भी यहीं सवाल होगा कि PM Kisan 24th Kist Payment Status चेक कैसे करें या पैसे को निकालने का क्या स्टेप है।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आने वाले पैसे का स्टेटस चेक करके पैसे निकालना चाहते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को अच्छे से फॉलो करें।
सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दाईं या नीचे की तरफ 'Farmers Corner' सेक्शन में क्लिक करें।
होम पेज पर उपलब्ध 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना Registration Number लिखें।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।
इसके बाद Get OTP विकल्प पर क्लिक कर दें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके आगे बढ़ें।
अब स्क्रीन पर आपकी 24वीं किस्त, e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Seeding की स्थिति दिखाई देगी।
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। ध्यान रखें कि भुगतान स्टेटस में दिखाई देने वाली जानकारी आपके रिकॉर्ड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
अपना राज्य का चुनाव करें
इसके बाद जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
अब Get Report विकल्प पर क्लिक कर दें।
उपलब्ध सूची में अपना नाम खोजें।
अगर यहां नाम मिल गया तो आपको किस्त आएगी।
दरअसल, ये स्टेप बहुत आसान है। अगर आप किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान की सूची में आते हैं तो खाते में पैसे आने के बाद आप अपने नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर पैसे निकाल सकते हैं।
एटीएम या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके भी आप इन पैसों को खर्च कर सकते हैं। अगर फिर भी आपको किसी सहायता की जरूरत पड़े या अधिक जानकारी लेनी हो तो आप इस प्रक्रिया को फॉलो करें।
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
यहां लेफ्ट साइट ऊपर कॉर्नर में 'contact us' का ऑप्शन चुनें।
जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
'Searchable Contact Details' ऑप्शन चुनें।
यहां अपना State सब्मिट करें।
आपके सामने एक कॉन्टेक्ट नंबर खुलकर आएगा।
फोन करें और उनसे अधिक जानकारी लें।