गुना में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
देश

मध्य प्रदेश के गुना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ टू सीटर एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के गुना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार को एक टू सीटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए है।

शुभम पाठक

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एयर स्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  इस हादसे में एयरक्राफ्ट के दोनो पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल होने वाले दोनों पायलट जेट प्लेन एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के बताए जा रहे है, वहीं घटना के कारण की बात करें तो इंजन गिरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंची कैंट पुलिस

हादसे के बाद आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई, जहां सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर कैंट पुलिस और मशीनरी समेत अन्य अधिकारील पहुंचकर घटना स्थल  का जायजा लिया।

इसके साथ ही इस मामले में जानकारी देते हुए कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया कि दोनों घायल पायलटों को इलाज के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कैसे हुई है, इसकी शा-शिब एकेडमी द्वारा जांच की जा रही है।

उड़ान भरने के 40 मिनट बाद हुआ हादसा 

दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयरक्राफ्ट की बात करें तो जानकारी ये सामने आ रही है कि आज यानी रविवार 11 (अगस्त) को कर्नाटक के बेलगाम एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 ने रविवार दोपहर करीब एक बजे उड़ान भरी थी। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार करीब 40 मिनट तक विमान उड़ाते रहे, लेकिन फिर वह एयर स्ट्रिप पर क्रैश हो गया। इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास