प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

रिटायरमेंट तक बना सकेंगे तगड़ा पैसा, PFRDA यूथ के लिये ला रहा ये नई योजना

नई पेंशन व्यवस्था को आकर्षक बनाने के लिए PFRDA एक नई योजना 'न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड' पेश करने की तैयारी में है। इससे अंशधारक को सेवानिवृत्ति तक एक अच्छा-खासा फंड बनाने में मदद मिलेगी। PFRDA जुलाई-सितंबर में यह योजना लेकर आयेगा।

रीना पंवार

नई दिल्ली : युवा वर्ग के बीच नई पेंशन व्यवस्था (NPS) को आकर्षक बनाने के लिए पेंशन कोष नियामक (PFRDA)एक नई योजना लाने की तैयारी में है। PFRDA न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड पेश करने की तैयारी में है जिससे अंशधारक को सेवानिवृत्ति तक एक अच्छा-खासा फंड बनाने में मदद मिलेगी।

PFRDA की इस प्रस्तावित योजना के तहत इक्विटी कोष में लंबे समय तक अधिक निवेश राशि आवंटित की जा सकेगी। इस योजना के अंतर्गत अंशधारक के 45 साल का होने पर इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी जबकि अभी 35 साल से यह कटौती शुरू हो जाती है। इस तरह NPS से जुड़ने वाले अंशधारकों को 45 साल की उम्र तक इक्विटी फंड में अधिक निवेश राशि आवंटित करने की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें सेवानिवृत्ति तक एक बढ़िया कोष तैयार करने में मदद मिलेगी।

जुलाई-सितंबर में लाएंगे नई स्कीम

पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA)के चेयरमैन दीपक मोहंती ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वे अधिक लंबे समय तक इक्विटी शेयर फंड में निवेश आवंटित करने को लेकर दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड लेकर आएंगे। इससे इक्विटी कोष में लंबे समय तक अधिक आवंटन किया जा सकेगा।

लॉन्गटर्म में बढ़ेगा पेंशन फंड

PFRDA चेयरमैन ने अटल पेंशन योजना से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा कि NPS की इस नई योजना के अंतर्गत 45 साल के उम्र से इक्विटी निवेश में धीरे-धीरे कमी आएगी जबकि अभी 35 साल से ही यह कटौती शुरू हो जाती है। ऐसा होने पर NPS का विकल्प चुनने वाले लोग लंबे समय तक इक्विटी कोष में अधिक राशि का निवेश कर सकेंगे। इससे दीर्घकाल में पेंशन कोष बढ़ेगा जबकि जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन भी स्थापित होगा।

एपीवाई से 1.22 लाख नये अंशधारक जुड़े

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में एपीवाई से 1.22 लाख नये अंशधारक जुड़े। योजना शुरू होने के बाद से किसी एक वित्त वर्ष में अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 1.3 करोड़ अंशधारकों के इस योजना से जुड़ने की उम्मीद है। PFRDA के मुताबिक, जून 2024 तक अटल पेंशन योजना से जुड़ने वाले अंशधारकों की कुल संख्या 6.62 करोड़ को पार कर जाने का अनुमान है।  (एजेंसी इनपुट के साथ)

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें