पवन खेड़ा (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

यूपीए सरकार ने भी की थी पाकिस्तान पर स्ट्राइक, एस जयशंकर ने बात कबूली! कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपनी ही पार्टी के सांसद शशि थरूर के बयान का काउंटर कर रहे हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह बात एस जयशंकर जानते हैं।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः पनामा में सर्जिकल स्ट्राइक पर शशि थरूर की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेता ही उतर गए हैं। उदित राज के बाद अब पवन खेड़ा और जयराम रमेंश ने सांसद थरूर के बयान को गलत बताया है। उदित राज द्वारा शशि थरूर की आलोचना का समर्थन किया। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थरूर ने कहा था कि भारत ने मौजूदा सरकार के तहत सितंबर 2015 में पहली बार नियंत्रण रेखा पार की थी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में पनामा में दिए गए अपने साथी पार्टी नेता शशि थरूर के बयान की आलोचना की। खेड़ा ने पनामा में थरूर की टिप्पणी का खंडन करने के लिए एक्स का सहारा लिया, जहां उन्होंने कहा कि भारत ने सितंबर 2015 में पहली बार नियंत्रण रेखा पार की थी।

पवन खेड़ा दिया वीडियो का लिंक

पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का हवाला देते हुए थरूर के दावों का खंडन किया कि यूपीए सरकार के तहत कई सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे। खेड़ा ने मनमोहन सिंह के बयान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक मौजूदा सरकार के लिए नई बात नहीं है। खेड़ा ने वीडियो का लिंक शेयर किया और कैप्शन दिया, "पूर्व पीएम मनमोहन सिंह: यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं" नोट-वीडियो देखने के लिंक पर क्लिक करें

जयशंकर ने भी बताया कि यूपीए सरकार में हुए थे सर्जिकल स्ट्राइक

एक अन्य पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने लिखा, "पेशेवर तरीके से किए गए, लक्ष्य-विशिष्ट, सीमित-क्षमता वाले आतंकवाद विरोधी अभियान पहले भी एलओसी के पार किए गए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है," जयशंकर ने अक्टूबर 2016 में विदेश मामलों की संसदीय समिति के समक्ष यह बात कही थी। विशेष रूप से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसदीय पैनल को बताया था कि सेना ने पहले भी एलओसी के पार "लक्ष्य-विशिष्ट, सीमित-क्षमता वाले, आतंकवाद विरोधी अभियान" किए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि सरकार ने इसके बारे में सार्वजनिक किया है।

उदित राज ने शशि थरूर पर बोला हमला

बता दें कि इससे पहल कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर के एक ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना