सिंगापुर के स्कूल में आग की चपेट में पवन कल्याण का छोटा बेटा  
देश

Pawan Kalyan Son Injury: सिंगापुर के स्कूल में आग की चपेट में पवन कल्याण का छोटा बेटा

Pawan Kalyan Younger Son injured In Singapore: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर पवनोविच सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की घटना में बाल बाल बच गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अनिल सिंह

Pawan Kalyan Younger Son Mark Shankar Pawanovich injured: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। उनके छोटे बेटे मार्क शंकर पवनोविच के दुर्घटना की खबर सामने आई है। सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की घटना में वह बाल बाल बच गए हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह 9:45 सिंगापुर के रिवर वैली शॉप हाउस में घटी है।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के इस भवन में स्कूल के बच्चों के लिए एक शिविर आयोजित किया जा रहा था। आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलने पर सिंगापुर नागरिक सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव का कार्य शुरू किया गया। बचाव कर्मियों ने इमारत के अंदर फंसे बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। 15 बच्चों सहित 19 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की चपेट में पवन कल्याण का छोटा बेटा पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर पवनोविच के बारे में जानकारी मिली है कि उनके हाथ और पैर में चोट आई है और फेफड़ों में धुआ भर जाने के कारण वह बीमार हो गया है। पवन कल्याण इस समय अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर हैं।

कार्यक्रम पूरा कर सिंगापुर के लिए रवाना होंगे पवन कल्याण

पार्टी नेताओं ने उन्हें कार्यक्रम रद्द करके सिंगापुर जाने की सलाह दी है, लेकिन पवन ने कहा है कि वह वादे के मुताबिक आदिवासियों से मिलकर अपना कार्यक्रम पूरा करेंगे। जिले का दौरा खत्म होने के बाद ही वह सिंगापुर जाएंगे। खबर है कि उनकी पत्नी एना लेजनोवा बेटे से मिलने के लिए सिंगापुर के लिए रवाना हो चुकी है।

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल