कीर्ति आजाद (सोर्स- वीडियो) 
देश

संसद में धुआं-धुआं...लोकसभा में ई-सिगरेट फूंकते हुए नजर आए TMC सांसद, BJP ने ढूंढ निकाला VIDEO

Kirti Azad Video: कुछ दिन पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संसद भवन के अंदर एक नेता के ई-सिगरेट पीने की शिकायत की थी। अब बीजेपी उसका वीडियो ढूंढ लाई है।

अभिषेक सिंह

Kirti Azad Video: कुछ दिन पहले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संसद भवन के अंदर एक नेता के ई-सिगरेट पीने की शिकायत की थी। अब बीजेपी ने बुधवार को इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कथित तौर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ई-सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं।

यह वीडियो बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिन्होंने आरोप लगाया कि सांसद सदन के अंदर छिपकर ई-सिगरेट पी रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद भवन के अंदर ई-सिगरेट पीना पूरी तरह से गलत व्यवहार है और नियमों का साफ उल्लंघन है।

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर संसद के अंदर ई-सिगरेट इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने टीएमसी सांसद की पहचान कीर्ति आज़ाद के रूप में की, जिन पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद के अंदर वेपिंग या ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया था।

अनुराग ठाकुर कर चुके हैं शिकायत

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ओम बिरला को एक शिकायत पत्र लिखकर संसद भवन के अंदर एक सांसद द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट इस्तेमाल करने की शिकायत की थी। ठाकुर ने इसे संसद की गरिमा के खिलाफ बताया और कहा कि यह न सिर्फ अनुशासनहीनता है, बल्कि एक प्रतिबंधित पदार्थ का सार्वजनिक इस्तेमाल भी है। उन्होंने आग्रह किया कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाए और उचित कदम उठाए जाएं।

सिगरेट पीते दिखे थे सौगत राय

कुछ दिन पहले टीएमसी सांसद सौगत रॉय को संसद परिसर में सिगरेट पीते हुए देखा गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और गिरिराज सिंह ने भी इसके लिए उन्हें फटकार लगाई थी। पिछले एक हफ्ते में ई-सिगरेट को लेकर विवाद और बढ़ गया है। हालांकि, जब विवाद बढ़ा और उनसे सिगरेट पीने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह खुले में सिगरेट पी रहे थे और इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि भारत में ई-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस पाबंदी लगाई गई थी। इसके बावजूद एक सांसद द्वारा इसका सदन के अंदर इस्तेमाल किया जाना शर्मनाक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर क्या कुछ एक्शन लिया जाता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z