राजनाथ सिंह, शहबाज शरीफ 
देश

चोरी-छिपे न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा PAK...बढ़ेगी भारत की टेंशन? राजनाथ सिंह ने बताया क्या है प्लान

Rajnath Singh on Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा है कि भारत पर कोई दबाव नहीं डाला जा सकता और देश अपनी सुरक्षा व परमाणु नीति को लेकर फैसले सिर्फ अपने हितों के आधार पर, सही समय पर लेगा।

अर्पित शुक्ला

Rajnath Singh: पाकिस्तान द्वारा चोरी-छिपे परमाणु परीक्षण किए जाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे के बाद मुद्दा गर्मा गया है। इस विषय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भारत पर कोई दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और देश अपनी सुरक्षा व परमाणु नीति के फैसले सिर्फ़ अपने हितों के आधार पर, सही समय पर ही लेगा। एक इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने साफ संदेश दिया कि अमेरिका या पाकिस्तान जो भी कर रहे हैं, उससे भारत की नीति प्रभावित नहीं होगी।

'भारत पर कोई दबाव नहीं… जो सही लगेगा, वही करेंगे' - राजनाथ सिंह

पाकिस्तान-यूएस के बीच संभावित परमाणु परीक्षण की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया में राजनाथ सिंह ने कहा, 'भविष्य बताएगा कि भारत क्या करेगा। अमेरिका या पाकिस्तान क्या कर रहे हैं, इसका हम पर कोई दबाव नहीं रहेगा। वे अपने तरीके से काम करें, और हम अपने तरीके से सही समय पर जो उचित होगा, वही करेंगे।'

पाकिस्तान ने बार-बार फोन कर की थी सीजफायर की मांग

न्यूज़18 के अनुसार, राजनाथ सिंह ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि PoK में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई तब तक जारी रही, जब तक भारत ने अपने सभी लक्ष्य हासिल नहीं किए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के DGMO ने कई बार फोन करके सीजफायर की गुहार लगाई, जिसके बाद केवल अपने लक्ष्यों के पूरा होने पर ही भारत ने ऑपरेशन रोका। राजनाथ सिंह ने चेतावनी भी दी कि आवश्यकता पड़ी तो हम ऐसे ही ऑपरेशन दोबारा भी करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते अमेरिकी सेना को परमाणु हथियारों के परीक्षण की प्रक्रिया तुरंत फिर से शुरू करने का आदेश दिया था। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका आशय सिर्फ परमाणु-सक्षम मिसाइलों के फ्लाइट-टेस्ट से है या उन परीक्षणों से जिनमें वास्तविक परमाणु विस्फोट शामिल हों।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज